Spread the love

रिपोर्ट/ शम्भू प्रसाद

इस दौरान विधायक ने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान हमारी परंपरा,आस्था व विश्वास के प्रतीक हैं। कहा कि माँ चंडिका का यह पावन स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।

विधायक आशा नौटियाल ने सभी क्षेत्रवासियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।