Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

इस अवसर पर विधायक नौटियाल ने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास का आधार है और जिससे बच्चों के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्जयवर्द्धन कांडपाल,जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी,अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, सुमन जमलोकी, अर्जुन नेगी जी,प्रधान सोनम देवी आदि मौजूद रहे।