
रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्यालसौढ़ में प्रस्तावित मदिरा उपदुकान की अनुमति क्षेत्रवासियों की मांग एवं धार्मिक-सामाजिक भावनाओं के दृष्टिगत में निरस्त कर दी गई है।
विगत दिनों स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक से भेंट कर मदिरा उपदुकान की अनुमति निरस्त करने का आग्रह किया था ।
ज्ञापन प्राप्त होने के बाद विधायक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित एवं शासन स्तर पर कार्रवाई की गई । इस निर्णय से स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की तथा उन्होंने विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय को आगे भी पूरी मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
