Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों क्रमशः दीपक रौकाया पुत्र सर्जन रौकाया और गंग बिष्ट पुत्र हीरालाल बिष्ट (दोनों मूल निवासी जिला कालिकोट, नेपाल; हाल निवासी लाल बाजार, सोनप्रयाग) के कब्जे से कुल 31 बोतल (क्रमशः 16 व 15 बोतल) अवैध शराब बरामद हुई। प्रकरण में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली ऊखीमठ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह पुजारा, आरक्षी पूरन और आरक्षी राकेश नेगी शामिल रहे।