रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
🚁 श्री केदारनाथ धाम यात्रा के नाम पर हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले अभियुक्त राहुल थापा, निवासी देहरादून को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया।
🔐 रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील : केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in से ही करें। अनाधिकृत वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर भुगतान न करें।
📞 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
