
रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान के दौरान आज दिनांक 09 जून 2026 को कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत काकड़ागाड़ बैरियर के पास महिला उप निरीक्षक पूजा रावत व हमराही पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर चेक करने पर उसके कब्जे से कुल 28 हाफ शराब बरामद की गई। अवैध रूप से शराब का परिवहन करने पर उसके विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण – हर गोविंद पुत्र गजपाल राम निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस बस्टी, कोतवाली अगस्तमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
