Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

 

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शुक्रवार को सीतापुर स्थित पार्किंग व्यवस्था एवं यात्रा प्रबंधन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग संचालन, वाहनों की आवाजाही, शुल्क व्यवस्था, स्वच्छता, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

इस दौरान विधायक नौटियाल द्वारा पार्किंग की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार व नियमानुसार संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विधायक आशा नौटियाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग, सीसीटीवी,साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। विधायक ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान एडीएम श्याम सिंह राणा,जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी,थानाध्यक्ष राकेन्द्र कठैत,मनोज सेमवाल,कमलेश भट्ट,प्रेम सिंह सजवान आदि मौजूद रहे।