Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

तहसील रुद्रप्रयाग की ग्राम स्वीली-सेम में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती की देखरेख में गेहूं की फसल की क्रोप कटिंग (कटाई) की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की हौसला अफजाई की।

मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती की देखरेख में की गई गेहूं की क्रोप कटिंग के लिए स्वीली-सेम गाँव में फसल कटाई पर नियम के अनुसार 6×5=30 वर्ग मीटर का एक प्रयोगात्मक प्लाट बनाया गया। जिनमें फसल कटाई कर प्रयोग संपन्न किया गया जिसमें 4.800 किलोग्राम प्लाट की उपज प्राप्त हुई।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक मौजूद रहे।