देहरादून – भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभाएं करेंगे. भाजपा के बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने भी डिमांड के आधार पर स्टार प्रचारकों लिस्ट फाइनल कर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को भेज दी है. पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट जैसे नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड आकर जनसभाएं कर सकते हैं.पार्टी नेताओं के मुताबिक एक-दो दिन के भीतर कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारकों की घोषणा कर देगी. कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के मुताबिक भाजपा की सूची आज जारी हुई है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक तो पहले से ही उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने कहा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून आकर विशाल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं. उन्होंने कहा किसान बाहुल्य क्षेत्रों से कांग्रेस के पास स्टार प्रचारकों के तौर पर युवा चेहरों की डिमांड की गई है, इसी को ध्यान में रखते हुए सूची को अंतिम रूप देकर एआईसीसी को भेज दिया गया है.कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा एक से दो दिन के भीतर कांग्रेस भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर देगी. कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा आने वाले दिनों में जल्द ही कांग्रेस के स्टार प्रचार उत्तराखंड में चुनावी कैंपेन संभालेंगे.
उत्तरांखड कांग्रेस ने फाइनल की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, AICC को भेजी डिमांड, ये दिग्गज करेंगे प्रचार – Congress Final Star Campaigner List
Related Posts
खेल महाकुंभ में रुद्रप्रयाग का प्रदेश में दूसरा स्थान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सम्मानित
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण में जनपद ने हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित रुद्रप्रयाग। खेल…
कर्मवीर कुंवर को मिली रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी
Spread the loveरिपोर्ट- शम्भू प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने की नियुक्ति, संगठन की बात जन-जन तक पहुंचाने का मिला दायित्व रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड…
