Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

रूद्रप्रयाग (ऊखीमठ)- लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ता विपक्ष पार्टी जोर शोर से प्रचार प्रसार पर लगी हुई है। लोकसभा की इसी गर्मागर्मी के बीच ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ द्वारा रविवार को 10:00 बजे ऊखीमठ मुख्यालय में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ में ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस पर ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी ने बताया की नगर ऊखीमठ के सभी पोलिंग बूथ पर प्रचार सामग्री प्रदान की जाएगी। 11:30 बजे मनसूना न्याय पंचायत के सभी पोलिंग बूथों पर भी प्रचार सामग्री वितरित की जा सकेगी। उन्होंने बताया की राऊंलेंक, उनियाना,रांसी, गोंडार आदि सभी पोलिंग बूथों पर प्रचार सामग्री न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। कालीमठ न्याय पंचायत के सभी पोलिंग बूथ पर भी यही प्रक्रिया शाम तक पूर्ण की जाएगी साथ ही उन्होंने सभी कांग्रेस जनो से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की कृपा करें ताकि प्रचार सामग्री प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच सके।