रिपोर्ट- नरेंद्र रावत
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी पिंडर रेंज, नारायणबगड़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न फलदार ,औषधीय एंव चारापाती प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया

इस अवसर पर वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वन दरोगा मोहन प्रसाद सती, तनुजा गैथवाल, विकास धनगड, वन आरक्षी प्रमोद, दिनेश सती एवं अन्य वन कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की महत्वता बतायी गयी तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया गया। वनक्षेत्राधिकारी द्रारा कहा गया कि स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा प्रकृति संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना चाहिए
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश के साथ किया गया।
