![](https://pahadlivesmachar.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240104-WA0035.jpg)
रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग : सीमांत अनुश्रवण उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री) चंडी प्रसाद भट्ट के भाजपा राज्य मंत्री बनने पर ऊखीमठ में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा बतौर भाजपा राज्य मंत्री बनने पर पहली बार ऊखीमठ पहुंचने पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलिब्ध बताते हुए मिष्ठान्न वितरण कर खुशी व्यक्त की।
इस दौरान चंडी प्रसाद भट्ट ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठते रहेंगे।
इसके बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, नगर मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, ब्लॉक संरक्षक प्रधान संघठन संदीप पुष्पवान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, सरपंच पवन राणा, अंजना रावत,दिनेश तिवारी, देवेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान ऊखीमठ जगदीश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।