Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

 

भारतीय जनता पार्टी अगस्त्यमुनि मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद एवं निवर्तमान महामंत्री योगेश सेमवाल तथा अजय जोशी ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में तीनों पदाधिकारियों ने संगठनात्मक दायित्वों से स्वयं को मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था। कहा कि उन्होंने केवल संगठनात्मक पदों से स्वयं को मुक्त करने का आग्रह किया है, न कि संगठन या पार्टी से। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं नेतृत्व के प्रति उनकी आस्था पहले की तरह अटूट है। वे पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और आगे भी संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते रहेंगे।

विधायक से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दायित्व से मुक्त होने का निर्णय केवल व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण लिया गया है, जिसका पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और आगे भी पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है तथा संगठन की मजबूती में सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, संगठन की भावी गतिविधियों तथा विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।