रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
उन्होंने अपनी पोस्ट पर इस मामले में खोजी पत्रकार रॉबिन चौहान द्वारा इस मामले में हाल ही में खोजे कुछ दस्तावेजी सबूतों पर टिप्पणी की है ।
मनोज रावत ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल जी , माननीय मंत्री गणेश जोशी जी की सुपुत्री और राष्ट्रीय स्तर की भाजपा नेत्री नेहा जोशी , रुद्रप्रयाग भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जी के साथ उन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सगे भाई से पूछा है कि, क्या सचमुच श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनकी आवभगत में धन खर्च किया है या नहीं ?
पूर्व विधायक ने कहा है कि, यदि वास्तव में दान का पैसा भाजपा से संबंधित इन महानुभावों या आगंतुकों की आवभगत में खर्च हुआ है तो यह अधिकारियों पर दबाव डाल कर दान के पैसों से यात्रा करने का मामला है। अब दान के पैसों से मजे लूटकर जांच की आड़ में अधिकारियों को फंसाने की साजिश दिखाती है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में दबाव डालकर अधिकारियों से गलत कार्य करवाने और मामला खुलने पर अधिकारियों को फंसाने की परंपरा है।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा है कि, यदि वास्तव में इन सभी धर्मपरायण महानुभावों ने बाबा केदारनाथ जी के दान के पैसों से यात्रा नहीं की है तो इन सभी को घड़ियाली आसूं बहाने के बजाय उन कर्मचारियों या अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाना चाहिए जिन्होंने इन पवित्र आत्माओं की यात्रा के नाम पर बिल बनाए और उड़ाए हैं।
मनोज रावत ने कहा कि, यदि सचमुच सही जांच हो रही है तो हमें उपरोक्त सभी महानुभावों के जांच की प्रक्रिया में दिए गए आधिकारिक बयानों का भी इंतजार रहेगा।
