जनपद: चमोली
रिपोर्ट- नरेंद्र रावत
याद रहे प्रकृति को हमारी जरूरत नहीं बल्कि हमें प्रकृति कि जरूरत है।।
प्रकृति को हमारी जरूरत नहीं बल्कि हम अपनी जरूरतों के लिए प्रकृति पर्यावरण को दूषित कर रहे जिसके चलते जनपद चमोली के वन रेंज धनपुर गौचर द्वारा श्री नंदा देवी राजजात यात्रा के मुख्य पड़ाव गांव कांसुवा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद नरेंद्र सिंह रावत व श्री नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष जयविक्रम सिंह कुंवर के कर कमलों से किया गया। इस मौके पर श्री नंदा देवी राजजात मंदिर समिति अध्यक्ष जय विक्रम सिंह कुंवर जी ने बताया कि आज जलवायु परिवर्तन के कारण पहाड़ के गांवों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है जिसके लिए हमें इसके कारणों को जानने की आवश्यकता है। अपने उद्बबोधन में पर्यावरणविद नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिछले 5 सालों से एक मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत् ग्रामीण क्षेत्रों में भी वे हर दूल्हा दुल्हन को भेंट के रूप में एक पौधा देते हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण हमारे उत्सवों व आम जन जीवन का हिस्सा बन सके उन्होंने इस वर्ष कि विश्व पर्यावरण दिवस कि थीम(प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए) पर लोगों को जागरुक किया। आगे वन क्षेत्राधिकारी धनपुर रेंज गौचर नवल किशोर नेगी ने भी समस्त ग्रामीणों से अपील की है कि हम तभी सुरक्षित हैं जब जंगल सुरक्षित हैं इसलिए सभी लोग वन विभाग को भी सहयोग करें एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। महिला मंगल दल अध्यक्षा पल्लवी रावत ने महिलाओं को गौरा देवी का उदाहरण देते हुए बताया कि चिपको आंदोलन भी हमारे पहाड़ की महिलाओं ने ही चलाया था इसलिए हमें अपने जंगलों की रक्षा करनी चाहिए। ग्राम प्रधान कांसुवा मुन्ना लाल ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि जंगलों को आग से बचाना बहुत जरूरी है इसलिए जंगलों में आग न लगाएं व जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी लें। वन दरोगा शाह ने बताया कि कांसुवा क्षेत्र के जंगलों में बहुत जैव विविधता है यहां काफल,बुरांश ,बांज जैसे पेड़ो की संख्या अधिक है इसलिए जंगलों की रक्षा करने में वन विभाग का भी सहयोग करें। अंत में वन बीट अधिकारी आदिबद्री नेगी के द्वारा ग्रामीणों को फलदार पौध वितरित की गई।
इसके अतिरिक्त पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ चमोली में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम बेडुला, कंडवाल गांव के ग्रामीणों ने अधिक भाग लिया।
इस तरह विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र पंचायत कांसुवा भूपेंद्र सिंह कुंवर,समाजसेवी IIT ग्रेजुएट तपेश मिश्रा , महिलाएं,स्कूली छात्र मौजूद थे।।
