Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

ऊखीमठ – लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अलग अलग पार्टियों द्वारा लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार प्रसार के इसी ग्रमागर्मी के बीच रविवार को ऊखीमठ में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। बतादें की रविवार को ऊखीमठ में पीसीसी मेंबर आनंद सिंह रावत और ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यालय का उद्घाटन किया गया जहां कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान पीसीसी मेंबर आनंद सिंह रावत ने कहा कि सभी बूथों को मजबूती से जीतकर सांसद प्रत्याशी गणेश गोदियाल को जीताना है। देश का लोकतंत्र संविधान खतरे में है और देश के 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, मंहगाई से लोग परेशान हैं। अब सरकार को बदलने का समय है। देश का पिछले 10 वर्षो में नुकसान हुआ है उसे हर हाल में अब उबारने का वक्त आ चुका है। सरकार रिजर्व बैंक के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सरकार जात-पात और धर्म की ओछी राजनीति पर उतर आई जो है देश के लिए सही नहीं हैं। वहीं इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी ने बताया कि ऊखीमठ के सभी बूथों पर प्रचार सामग्री प्रदान की जा रही है जिससे कार्यकर्ता उत्साह के साथ पहाड़ का लाल गणेश गोदियाल का सहयोग कर रहे है।

इस दौरान कार्यक्रम में आलोक बगवाड़ी, दिनेश पुरोहित, मनीष बगवाड़ी, बसंती रावत, कुब्जा धर्मवाण, दिव्या रावत, प्रकाश पंवार, डॉ कैलाश पुष्पवान, धर्मेन्द्र पुष्पवान, महिपाल पुष्पवान, प्रदीप लाल, संतोष शैव, महावीर नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।