Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से सिविल लाइंस विधानसभा परिवार के द्वारा विधायक गोपाल शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्र के पराक्रमी सैनिकों के सम्मान में धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा गुर्जर की घड़ी से सोडाला बैकुंठ नाथ धाम मंदिर तक निकाली गई। लगभग दो किलोमीटर से अधिक लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़े विशाल जनसमूह में शामिल लोगो के हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता के जयकार देशभक्ति के जज्बे के जीवंत की गवाही थी।

यात्रा में हाथी, ऊँट, घुड़सवार, भारतमाता ओर युद्ध की झाकियां हमारे राष्ट्र के गौरव का बखान कर रही थी। पराक्रमी सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता व अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव श्री आलोक पारीक व रोहित शर्मा श्याम दुसाद सोहन काका महेश सैनी हेमराज खण्डेलवाल संजय भाया एवं सेकडो कार्यकर्ताओं में साथ पहुँचे।

स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडलों ओर सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न जगहों पर तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।