रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को दौराने वाहन चेकिंग अपर उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी चोपता, कोतवाली ऊखीमठ द्वारा पठाली धार–डूंगर सेमला मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार नेपाली युवक दीपेन्द्र शाही पुत्र कृष्ण शाही, निवासी जिला कालीकोट, नेपाल को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 13 बोतल एवं 08 क्वार्टर, कुल 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब के परिवहन के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उखीमठ में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम:
1. अपर उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, चौकी प्रभारी चोपता, कोतवाली ऊखीमठ
2. कांस्टेबल जगदीश लाल, कोतवाली ऊखीमठ
3. कांस्टेबल राकेश नेगी, कोतवाली ऊखीमठ
रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जा रही है।
