Spread the love

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

ऊखीमठ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण एवं क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर 1 सितंबर 2026 से तहसील परिसर ऊखीमठ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

क्षेत्र के लोगों ने यह निर्णय स्वर्गीय डॉ. कैलाश पुष्पवाण के असमय निधन के चलते लिया है। उनके निधन से समस्त क्षेत्रवासी गहरे दुःख एवं शोक में हैं। इसी को देखते हुए प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ का उच्चीकरण और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग यथावत रहेगी। यह मांग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं में शामिल है।

धरना स्थगित किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्रवासी अपनी मांगों पर कायम हैं। आगे की रणनीति एवं आंदोलन के अगले कार्यक्रम को लेकर आपसी विचार-विमर्श के बाद शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. कैलाश पुष्पवाण के निधन की दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार एवं क्षेत्र के साथ खड़े रहना सभी की प्राथमिकता है। उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है।