रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद
बुधवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा,रामपुर,देवीधार,सोनप्रयाग,व अन्य स्थानों पर भूस्खलन एवं भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार,मुख्य


अभियंता मुकेश परमार,विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक आशा नौटियाल ने प्रभावित स्थानों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने व यातायात सुगमता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम की यात्रा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-107 व 107-A पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन एवं भूधंसाव से प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्रों के स्थायी ट्रीटमेंट के कार्य प्रगति पर हैं। विधायक नौटियाल ने कहा कि स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात व्यवस्था प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
