Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

खबर रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ ब्लॉग से है जहां मंगलवार को ऊखीमठ व्यापार मंडल की बैठक आहुत की गई जिसमें समस्त व्यापारियों द्वारा एकता दिखाते हुए मंडल में एक बार फिर से राजीव भट्ट को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया व महामंत्री पद पर महेश बर्तवाल और कोषाध्यक्ष पद पर मनवर नेगी को चुना गया अध्यक्ष राजीव भट्ट ने लगतार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत के लिए समस्त व्यापार मंडल का आभार प्रकट किया कहा कि मैं हर एक व्यापारी की समस्या के निराकरण करने के लिए तत्पर तैयार हूं।

इस मौके पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अंकुर खन्ना, महा मंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, कोषाध्यक्ष राजेश नेगी, जिला मंत्री राहुल चौहान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष अमित त्रिवेदी, सचिव विनोद तिवारी, प्रधान संदीप पुष्पवान, अनिल कुंवर, हरिमोहन भट्ट, रवि पुष्पावान, प्रेम नौटियाल, डाक्टर अजनेस पंवार, व समस्त व्यापारी मौजूद रहे।