देहरादून – उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. गढ़वाल में उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में मौसम करवट ले सकता है. जबकि ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी संभव है. हालांकि बाकी जिलों में भी कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. बारिश और बर्फबारी को लेकर 3 जिलों में मौसम विभाग इसकी संभावना व्यक्त कर रहा है. चमोली उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपद में कुछ जगह पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उधर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अंदेशा लगाया गया है. हालांकि राज्य के बाकी जनपदों में मौसम के सामान्य रहने की उम्मीद लगाई गई है, लेकिन कुछ जिलों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की भविष्यवाणी भी की गई है.मौसम विभाग ने मंगलवार को वैसे तो राज्य भर के लिए किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन तीन पर्वतीय जनपदों में मौसम बदलने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अंदेशा जताया है.
प्रदेश के इन तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा, आसमान में छाए रहेंगे बादल
Related Posts
उखीमठ में आवारा कुत्तों का आतंक: स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर ने नगर पंचायत ऊखीमठ को सौंपा ज्ञापन।
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद उखीमठ क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों की बढ़ती संख्या से छात्रों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। भारत सेवाश्रम संघ…
डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 में रुद्रप्रयाग के युवाओं का शानदार प्रदर्शन
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत जनपद में आयोजित डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह की विभिन्न ऑनलाइन…
