देहरादून – कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने आज शनिवार 9 मार्च को बीजेपी ज्वाइन कर ली है. देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इससे पहले भाजपा ने मनीष खंडूड़ी को पार्टी में शामिल कराने की पूरी तैयारी कर ली थी. मनीष खंडूड़ी ने 8 मार्च हो ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था. मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं.8 मार्च को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद 24 घंटे के भीतर ही मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ BJP में शामिल हुए मनीष खंडूड़ी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिलाई सदस्यता
Related Posts
चोपता पॉलीटेक्निक भवन निर्माण की वनभूमि निस्तारण पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक आशा नौटियाल का आभार।
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद विगत 12 वर्षों से लटका था मामला, भवन निर्माण की राह हुई आसान। रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान…
उत्तराखंड के सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी।
Spread the love देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।…
