देहरादून – खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने आज हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. रुड़की से रोड शो के साथ उमेश कुमार नामांकन के लिए रोशनाबाद मुख्यालय पहुंचे. रोड शो के दौरान उमेश कुमार ट्रैक्टर पर सवार नजर आये. वे खुद ही ट्रैक्टर चला रहे थे. उमेश कुमार ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा इस लड़ाई को हरिद्वार के सम्मान ,स्वाभिमान की लड़ाई बताया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गाड़ियों का काफिला उमेश कुमार के साथ दिखा. धारा 144 लागू होने के बाद भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ उमेश कुमार रोशनाबाद पहुंचे।इस दौरान उमेश कुमार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. उमेश कुमार ने कहा दोनों पार्टियां हरिद्वार के साथ भेदभाव करती आ रही हैं. दोनों ही पार्टियों ने नेता प्रवासी पक्षियों की तरह दिल्ली से उड़कर चुनाव के मौसम में हरिद्वार आते हैं. ये चुनाव जीतकर हरिद्वार की तरफ झांकते भी नहीं हैं.उमेश कुमार ने हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी प्रवासी पक्षी बताया. उन्होंने दावा किया कि किसानों की उपेक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर वो चुनाव मैदान में उतरकर बंपर जीत दर्ज करेंगे.हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट उमेश कुमार ने कहा वे हरिद्वार के बेरोजगारों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा हरिद्वार के हर ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम पर है. जिला पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है. 50 फीसदी की खुली लूट है. इस जनपद में आप मुद्दों की बात करें तो किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा है.
हरिद्वार से निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार ने किया नॉमिनेशन, बीजेपी-कांग्रेस पर बोला हमला, नेताओं को बताया प्रवासी पक्षी
Related Posts
सरकार की वादाखिलाफी से नाराज प्रधान संगठन उखीमठ ने की 16 सितंबर को एकदिवसीय तालाबंदी की घोषणा
Spread the loveरिपोर्ट- शम्भू प्रसाद उखीमठ (रुद्रप्रयाग): प्रधान संगठन उखीमठ ने प्रदेश सरकार पर उनकी 10 सूत्रीय जायज मांगों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है. संगठन के अध्यक्ष…
उखीमठ में आवारा कुत्तों का आतंक: स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर ने नगर पंचायत ऊखीमठ को सौंपा ज्ञापन।
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद उखीमठ क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों की बढ़ती संख्या से छात्रों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। भारत सेवाश्रम संघ…
