Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के द्वितीय चरण को सकुशल एवं सुरक्षित बनाने के लिए एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के द्वितीय चरण के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के भण्डारण, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली ऊखीमठ एवं कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 32 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जबकि शराब परिवहन में प्रयुक्त 2 स्कूटी को सीज किया गया है।

*केस-1: कोतवाली ऊखीमठ की कार्यवाही*
ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त *प्रेम सिंह नेगी पुत्र जय सिंह, निवासी ग्राम ताल जामण, कोतवाली गुप्तकाशी* को स्कूटी संख्या *UK14 M 3276* में 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पूजा रावत, आरक्षी धीरेन्द्र सिंह, आरक्षी विनोद डुंगरियाल और आरक्षी राकेश नेगी शामिल रहे।

*केस-2: कोतवाली गुप्तकाशी की कार्यवाही*
वहीं गुप्तकाशी पुलिस ने अभियुक्त *हर्षपाल सिंह पुत्र श्री केशर सिंह, निवासी ग्राम तुलंगा, कोतवाली गुप्तकाशी* को स्कूटी संख्या *UK19 B 0189* में 18 बोतल इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र, मुख्य आरक्षी मनवर और आरक्षी सुनील शामिल रहे।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित कोतवालियों में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।