हल्द्वानी – होली के त्यौहार के बीच एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है. नैनीताल रोड पर दिल्ली नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर मॉर्निंग वॉक कर रहे दो लोगों को कुचल दिया. दो लोगों को कुचलते हुए कार भी पलट गई. इससे चालक की भी मौत हो गई है. कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड सौरभ होटल के पास दिल्ली नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नगर निगम के लोहे के बने कूड़ेदान वाले बॉक्स से जा टकराई. कार आगे की ओर पलट गई. वहीं मॉर्निंग वॉक को जा रहे दो लोगों को कार ने कुचल दिया. जिससे दोनों मॉर्निंग वॉकर की मौत हो गई. इस दौरान कार चालक ने भी दम तोड़ दिया. दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को लगी उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि 68 वर्षीय जगजीवन सिंह निवासी सुभाष नगर और पूरनचंद शर्मा 60 वर्षीय निवासी आवास विकास कॉलोनी मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. कार से कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा कार चला रहा मूल रूप से दिल्ली का रहने वाले हाल निवासी काठगोदाम थाना क्षेत्र 25 वर्षीय संयम कुमार पुत्र अशोक कुमार की भी मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक कार लालकुआं से काठगोदाम की ओर जा रही थी इसी दौरान हादसा हुआ है.दुर्घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. सभी मृतकों के शवों को कब्ज में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वो हादसा कैसे हुआ इसकी गहनता से जांच कर रही है.
हल्द्वानी में दिल्ली की कार ने मचाया कोहराम, मॉर्निंग वॉक कर रहे 2 बुजुर्गों को रौंदा, चालक की भी मौत, 3 घायल – Haldwani Accident
Related Posts
अवैध शराब के साथ दो नेपाली अभियुक्तों को कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Spread the loveरिपोर्ट- शम्भू प्रसाद एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब की…
चोपता पॉलीटेक्निक भवन निर्माण की वनभूमि निस्तारण पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक आशा नौटियाल का आभार।
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद विगत 12 वर्षों से लटका था मामला, भवन निर्माण की राह हुई आसान। रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान…
