Spread the love

रिपोर्टर- शम्भू प्रसाद

ऊखीमठ – दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। ऊखीमठ में भारतीय जनता पार्टी की विधायक आशा नौटियाल और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जीत पर पटाखे फोड़े साथ ही एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर आशा नौटियाल ने कहा कि दिल्ली के परिणाम विकास के दुश्मन और भ्रष्टाचारियों के लिए सबक है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को दिल्ली में ऐतिहासिक जीत मिली है। 26 साल बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भगवा लहराया है।निश्चित रूप से यह विजय देश की है।

विधायक आशा नौटियाल ने नाम लिए बिना आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज सकते हुए कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम विकास के दुश्मनों के लिए एक सबक है। आने वाले पांच सालों में दिल्ली को वो विकास मिलेगा, जिसका वहां की जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि आप के जिन बड़े नेताओं पर आरोप लगे, वो सभी हार गए है। यह दिल्ली की जनता का निर्णय है। जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में कोई दागी नहीं चलेगा साथ ही उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और उनकी तुष्टिकरण की नीतियों से त्रस्त थे। उसी का जवाब दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में दिया है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुसूया भट्ट,महामंत्री दलबीर नेगी,व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट,बबीता भट्ट, रेखा रावत,मनोहर गुंसाई,संदीप पुष्पवान,नंदराम सेमवाल, श्रीधर प्रसाद सेमवाल, रमेश नौटियाल, विजेन्द्र सिंह नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।