देहरादून – उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में चुनाव संपन्न हो जाएगा. चुनाव की तैयारी के लिए सिर्फ महीना भर बचा है. उत्तराखंड के डीजीपी चुनाव आयोग के हर उस आदेश को सख्ती से लागू कर रहे हैं जो पुलिस से जुड़ा है. उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस क्या-क्या कार्रवाई इस दौरान कर रही है.डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि राज्य की सीमाओं पर चौकियों पर तैनाती की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की आवाजाही पर चेकिंग की जाएगी. ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके जिससे चुनाव प्रभावित नहीं होंगे. सख्त निगरानी की जाएगी और यदि कोई अनियमितता होती है, तो न केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उस क्षेत्र के पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी.आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सुरक्षा तैयारियों पर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार कहते हैं, सभी पुलिस अधिकारियों को आचार संहिता को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी बूथों पर पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स और सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) तैनात रहेंगे.
लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के सभी बूथों पर तैनात रहेंगी सीएपीएफ, लापरवाही पर पुलिस अफसरों की होगी जवाबदेही
Related Posts
अगस्त्यमुनि ब्लॉक आवास में 15 दिनों से पेयजल संकट, लाइनमैन के फोन न उठाने से नाराजगी
Spread the love रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित ब्लॉक आवास में विगत लगभग 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिसके चलते वहां रहने…
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केदारनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत तीर्थ पुरोहितों के भवनों के हस्तांतरण एवं पुनर्निर्माण को लेकर बैठक आयोजित
Spread the love रिपोर्ट-शम्भू प्रसाद अनुबंध गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर समयबद्ध रूप से नए भवनों का निर्माण शुरू करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशानुसार…
