Spread the love

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद

देहरादून/ राज्य में हो रहे महिला अपराध के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया जिस पर भाजपा महिला मोर्चे ने पलटवार किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाएं उपेक्षित है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन करने का नाटक कर रही है।


भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी केवल सियासी तौर पर महिलाओं की हितैषी होने का दावा कर रही है जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक भी महिला कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र सबके सामने उजागर हो चुका है। विधानसभा का चुनाव हो निकाय चुनाव हों या फिर पंचायत के चुनाव हो हर स्तर पर महिलाएं अपेक्षित हैं। महिलाओं के मुद्दों को लेकर मुखर होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ता अपने ही घर में अपेक्षित हैं।
कांग्रेसपार्टी में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी लगी हुई है। वर्चस्व के लिए कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करने का नाटक करती है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है महिला अपराध के मामले में सरकार गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चुस्त है।
महिलाओं की शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है थानों में महिला एस आई की तैनाती की गई है। जिला मुख्यालयों पर महिला हेल्थ डेस्क बनाया गया है। महिलाएं अपनी शिकायतें ईमेल व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कर सकती हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में कुछ झांकना चाहिए कि उनके शासनकाल के दौरान महिलाएं कितनी सुरक्षित थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने क्या कदम उठाए थे कांग्रेस पार्टी में महिलाएं खुद अपेक्षित है।