
रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद
रुद्रप्रयाग (अगस्त्यमुनि) : भारतीय जनता पार्टी के केदारनाथ विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अगस्त्यमुनि रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अलग अलग विभिन्न विषयों पर मुख्य वक्ता के रूप में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्यवक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी रूद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ़ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि विचार, व्यवहार और परिवर्तन का वाहक होता है। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्र स्तर तक, संगठन की सफलता इन्हीं कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं की शक्ति पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही परिवार के सदस्य है और संगठन को मजबूत प्रदान करने वाले हर एक सदस्य का भाजपा हमेशा सम्मान करती आयी है। और यह कार्यक्रम भी उन्हीं कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित किया गया है जिनकी सक्रियता से लगातार संगठन मजबूत हो रहा है।
विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की प्राणवायु है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन तक पहुंचाने में सक्रिय सदस्य सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार संगठन ने एकजुटता के साथ कार्य किया है उसी प्रकार आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों भी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में मनोयोग के साथ कार्य करते रहेंगे।
राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन व सेवा-भाव की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विस्तार विचारधारा के साथ-साथ कार्यकर्ता के परिश्रम पर टिका है। कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और पार्टी की रीति नीति को समाज हित में आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसलिए ऐसे सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर केदारनाथ विधायक के सभी छ: मण्डलों के 222 कार्यकर्ताओं को आज सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, बृजमोहन नेगी, अर्जुन नेगी, दलवीर नेगी, सुभाष रावत किरण शुक्ला का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवान, पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल, अनूप सेमवाल, सुमन जमलोकी,सरला भट्ट, रामचंद्र गोस्वामी, श्रीनंद जमलोकी, सुमन नेगी,चंद्रशेखर बेंजवाल, महेंद्र राणा, बीना राणा, अनिल कोठियाल, चंडी प्रसाद सेमवाल, मनोज कुंवर, सते सिंह सजवाण, विजय अग्रवाल, सतीश प्रसाद गोस्वामी, विक्रम नेगी ,रमेश बेंजवाल,मुकुल मैठाणी आदि उपस्थित रहे।