Spread the love

रिपोर्टर – शम्भू प्रसाद

जयपुर – पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे बीते वर्ष 2023 में असम के राज्यपाल बनाए गए थे। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं। बतादें कि बनवारीलाल पुरोहित के इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद पंजाब के नए राज्यपाल के तौर पर गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया चंडीगढ़ के प्रशासक भी होंगे। क्योंकि पंजाब के राज्यपाल के पास ही चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी रहती है।

पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार राज्यपाल बनाए गए है। गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं। उदयपुर से 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे राजस्थान की भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं।

वहीं इस अवसर पर गुलाब चंद कटारिया के पंजाब के राज्यपाल बनने पर बीजेपी नेता आलोक पारीक ने उनसे मुलाकात की साथ ही राज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं भी दी इस दौरान बीजेपी नेता आलोक पारीक ने बताया कि गुलाब चंद कटारिया माननीय राज्यपाल पंजाब भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह 2014 से 2018 तक राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। वह राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन 9वीं लोकसभा में इसका प्रतिनिधित्व किया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार 6वीं राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विधायक बने। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं। 1980 में हुए 7वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव भी फिर से जीत कर गुलाब चंद कटारिया दूसरी बार विधानसभा सदस्य बने। इसी दौरान वे 1980-1981 तक राजस्थान विधानसभा के प्राक्कलन समिति के सदस्य भी रहे। 1981-1985 तक विधायक रहते हुए राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति (अ) के सदस्य भी रहे। गुलाब चंद का राजनीतिक जीवन बहुत प्रगतिशील रहा है।