Spread the love

 

रिपोर्ट शम्भू प्रसाद

रुद्रप्रयाग। जय गंगा जय केदार के उद्घोषों के साथ कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा अगस्त्यमुनि पहुंची। अगस्त्यमुनि के सौरगढ़ कस्बे में स्थानीय कांग्रेस जनों ने पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य तथा प्रीतम सिंह पूर्व में ही अगस्त्यमुनि पहुंच गये थे। उन्होंने भी सौरगढ़ में पदयात्रियों का

स्वगारत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। वहां से सभी कांग्रेस जन अगस्त्यमुनि की ओर बढ़े, जिनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिपंस कुलदीप कंडारी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जसपाल लाल, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, राजेन्द्र पुरोहित सहित कई कांग्रेस नेता रहे।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से चली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रखा पदयात्रा ने अगस्त्यमुनि में प्रवेश किया। मुख्य बाजार, विजयनगर, जवाहरनगर, बेड़ूबगड़, सौड़ी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए चन्द्रापुरी पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जय गंगा, जय केदार, ओम नमः शिवाय, केदारनाथ की प्रतिष्ठा धूमिल नहीं होने देंगे जैसे नारों के साथ ही भोले शंकर के भजनों को गाते हुए चल रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा केदारनाथ की प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए निकाली जा रही है। जिस तरह से भाजपा सरकार केदारनाथ की महिमा को ठेस पहुंचा रही है उसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जा सकता है। वह चाहे भगवान केदारनाथ को दिल्ली में स्थापित कराना हो या पंजीकरण के नाम पर केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित करना हो। यही नहीं केदारनाथ मन्दिर में तथाकथित सोना घोटाला हो, भाजपा की इन कुत्सित प्रयासों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पूर्व प्रमुख विनाद चन्द्रा, वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र बुटोला, रीता पुष्पाण, कुंवरलाल आर्य, शशि सेमवाल, बंटी जगवाण, अंकुर रौथाण, विजय चमोला, विनोद राणा, करमवीर कुंवर, दीपा आर्य, रजनी रावत, देवेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए निकली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के केदारघाटी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। रक्षा यात्रा रात्रि प्रवास गुप्तकाशी में करने के बाद कल सीतापुर के लिए रवाना होगी।
विगत 24 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में हरिद्वार से केदारनाथ के लिए निकली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए केदार घाटी के स्यालसौड बांसबाड़ा, भीरी, कुंड, सेमी, भैंसारी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत किया। केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में शामिल पूर्व सांसद प्रदीप टमटा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि धर्म की रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है तथा केदारनाथ धाम से हजारों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा के लिए आमजनता को जागृति करना है। बद्री-केदार मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तीर्थ स्थलों का व्यवसायीकरण सरासर गलत है। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षा यात्रा निकाली जा रही है तथा रक्षा यात्रा में हर कार्यकर्ता ने समर्पण भावना से सहयोग किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक ललित मोहन फर्स्वाण, पूर्व राज्यमंत्री रणजीत रावत, प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुंवर, हरीश गुसाईं, कुलदीप कंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी, आनन्द सिंह नेगी, राकेश नेगी, बीर सिंह बुडेरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, धनपाल नेगी, अरविन्द गुसाई, रजनी रावत, कुब्जा धर्म्वाण, दीपा देवी आर्य, संदीप पटवाल, मोहन भंडारी, महेन्द्र रावत, विनोद नेगी, उत्तम असवाल, शिव सिंह रावत, कांग्रेस सेवा दल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, योगम्बर नेगी, महेश उनियाल सहित प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी व विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं।