रिपोर्ट शम्भू प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी की सहमति के उपरांत भाजपा जिला रुद्रप्रयाग के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
घोषित सूची में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी ने आगामी समय में संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सबसे खास बात यह रही कि जिले में मीडिया की जिम्मेदारी एक बार फिर सतेंद्र बर्त्वाल को सौंपी गई है। वे लगातार चौथी बार जिला मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। यह उपलब्धि उनके निरंतर सक्रियता, मीडिया प्रबंधन में कुशलता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
स्थानीय और प्रदेश स्तर पर सतेंद्र बर्त्वाल की पहचान एक ऊर्जावान, सक्रिय और विश्वसनीय कार्यकर्ता के रूप में रही है। मीडिया से गहरा जुड़ाव और संगठनात्मक कार्यों में उनकी लगातार मौजूदगी ने उन्हें जिले में चार बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनकी नियुक्ति से पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और विचारधारा को और अधिक सशक्त तरीके से आम जनता तक पहुँचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और जिला नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती से जनता के बीच काम करेगा और भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में प्रत्येक पदाधिकारी की अहम भूमिका रहेगी।
